गर्भाशय को हटाने से कब तक उबरना है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:07

हिस्टेरेक्टोमी से उबरना (recovering from hysterectomy)

हिस्टेरेक्टोमी एक बड़ा ऑपरेशन है। आपको सर्जरी के उपरांत पांच दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता है और पूर्णतः ठीक होने में लगभग छह से आठ सप्ताह लग जाते हैं। हिस्टेरेक्टोमी के विभिन्न प्रकार के आधार पर इससे ठीक होने का समय भी भिन्न हो सकता है।

इस दौरान जहां तक संभव हो सके उतना विश्राम करें और कुछ भी भारी न उठाएं, जैसे शॉपिंग बैग। आपको अपने पेट की मांसपेशियों व ऊतकों को ठीक होने के लिए समय देना होगा।


हिस्टेरेक्टोमी से उबरना (recovering from a hysterectomy)

हिस्टेरेक्टोमी कराने के उपरांत, आप थकान और कुछ दर्द महसूस कर सकते हैं । इस तरह की सर्जरी के उपरांत यह आम है।

किसी भी दर्द व परेशानी कम करने में मदद हेतु आपको दर्द निवारक दवाएँ दी जाएगी। यदि आप एनेस्थेटिक (anaesthetic)
के उपरांत बीमार महसूस करते हैं, तो आपकी नर्स आपको इससे राहत दिलाने हेतु दवा दे सकती है।

आप इन चीज़ों की ज़रूरत हो सकती हैं:

आपके घावों पर ड्रेसिंग
अपनी बांह में एक ड्रिप
कैथेटर - एक छोटी ट्यूब जो आपके मूत्राशय से मूत्र को संग्रह बैग में ले जाती है।
आपके घाव के नीचे से रक्त निकालने हेतु आपके पेट में एक ड्रेनेज ट्यूब (यदि आपके पेट में हिस्टेरेक्टोमी है) – यह ट्यूब आमतौर पर एक - दो दिनों तक रहती हैं।
रक्तस्राव जोखिम कम करने हेतु आपकी वेजाइना में डाला जाने वाला जालीदार गौज पैक (यदि आपको वेजाइना हिस्टेरेक्टोमी है) - यह आमतौर पर वहां 24 घंटे तक रहता है।

आप थोड़ा असहज भी हो सकते हैं और आपको ऐसा महसूस होगा कि आपको अपनी आंत्र खाली कर लेनी चाहिए (ऐसा कर लें)।

आपके ऑपरेशन के एक दिन बाद आपको थोड़ा चलने हेतु कहा जाएगा। इससे आपके रक्त को सामान्य रूप से प्रवाहित करने में मदद मिलती है, जिससे जटिलताएं जैसे आपके पैरों में रक्त के थक्के (डीप वेन थ्रोम्बोसिस) बढ़ने का खतरा कम रहता है।

एक फिजियोथेरेपिस्ट (physiotherapist)
आपकी गतिशीलता में सहायता हेतु कुछ व्‍यायाम करना सीखा सकता है। वह आपको ठीक होने में मदद हेतु कुछ पैल्विक फ्लोर मांसपेशियों का व्यायाम भी सिखा सकते है।

कैथेटर हटाने के उपरांत, आप सामान्य रूप से मूत्र त्‍याग कर पाएंगे। जो टाँके हटाने हैं उन्‍हें आपके ऑपरेशन के पाँच से सात दिनों बाद निकाल दिया जाएगा।

आपके ठीक होने में लगने वाला समय (your recovery time)

आप कितने समय में ठीक होकर अस्पताल को छोड़ पाएंगे, यह आपकी उम्र और सामान्य स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर है।

यदि आपको वेजाइना या लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टोमी हुई है, तो आप एक से चार दिनों के बाद अस्पताल छोड़ सकते हैं। यदि आपको पेट में हिस्टेरेक्टोमी हुई है, तो आमतौर पर आपको अस्‍पताल से छुट्टी में पांच दिन तक का समय लग जाएगा।

इसके उपरांत आपको चार से छह सप्ताह में अपने डॉक्टर से मिलने के लिए कहा जा सकता है परंतु जब तक कुछ परेशानियां न हों, तब तक अस्पताल में फॉलोअप मुलाकात की जरूरत नहीं पड़ती।

पेट की हिस्टेरेक्टोमी के उपरांत पूर्णत: ठीक होने में लगभग छह से आठ सप्ताह लगते हैं। वेजाइना या लैप्रोस्कोपी हिस्टेरेक्टोमी के बाद ठीक होने में लगनेवाला समय अक्सर कम होता है।

इस अवधि के दौरान, जितना संभव हो सके आप उतना आराम करें और कोई भी भारी चीज़ न उठाएं जैसे शॉपिंग बैग। आपके पेट की मांसपेशियों व आसपास के ऊतकों को ठीक होने में समय की जरूरत होती है।

यदि आप अकेले रहते हैं तो आप अपने ऑपरेशन से उबरने के दौरान अपने स्थानीय एनएचएस प्राधिकारी से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल के स्‍टाफ आपको इस बारे में आगे क्‍या करना है इस बारे में सलाह दे सकेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info